अवैध बांधकाम पर महापौर अधिकारी पर करेगी कार्रवाई

भयंदर मीरा भयंदर मनपा की महापौर डिंपल मेहता ने पदभार संभालते ही अवैध बाघकामों के विरुद्ध कार्रवाई करने के सख्त मूड में दिखाई दी। मनपा के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में ही उन्होंने शहर के विकास को लेकर स्पष्ट रूप अपनाते हुए कड़े तेवर दिखाये। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शहर का चहुमुखी विकास संभव है। शहर में हो रहे अवैध निर्माण न केवल शहर की सुंदरता को ही नहीं बिगड़ने बल्कि पर्यावरण से मीरा भयंदर मनपा शहर के विकास का एक नया अध्याय लिखेगा। महापौर डिंपल मेहता ने जहां नए अवैध बाघकामों को शक्ति से रोकने की बात की वहीं पर पुराने अवैध ढांचों पर भी तोड़क कार्रवाई करने की बात कही, उन्होंने शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों पर चिंता व्यक्त करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने की घोषणा की। महापौर ने कहा कि नए अवैध बाघकामों पर तत्काल प्रभाव से उन्हें रोका जाएगा तथा पुराने बाघकामों को बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने आगे कहा कि यदि किसी अधिकारी की मिली




