Crime Suchna Alert
महाराष्ट्र राजनीति

भाजपा एक ही है और हम सब साथ साथ हैं – रीना मेहता

मीरा-भाइंदर शहर जिला महिला मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन

रीना मेहता ने जीता महिलाओं का भरोसा 

सुनील अग्रवाल
भाइंदर पश्चिम मे  शनिवार मीरा-भाइंदर शहर जिला महिला मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन  पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि व्यास और महिला मोर्चा अध्यक्ष ने विरोधीयो  के दात खट्टे करते  हुए  भाजपा में कई गुरुप सम्बंधित अफवाह को गलत बताते हुए कहा भाजपा एक ही है और सब साथ साथ है ।  विरोधी पक्ष नेता विधानपरिषद  प्रवीण दरेकर  के कुशल मार्गदर्शन और जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपास्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वर्तमान आमदार गीता जैन और भूतपूर्व आमदार नरेन्द्र मेहता ने एक मंच पर आकर पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी की अफवाहों पर विराम लगा दिया।सैकडों कार्यकर्ताओं की उपास्थिति खास कर महिलाओं की बड़ी उपास्थिति ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि शहर में अभी भी भाजपा और खास कर वर्तमान जिलाध्यक्ष  व्यास का कोई राजनीति में तोड़  नही है।
मीरा-भाइंदर शहर में भाइंदर पश्चिम में जिला का अपना भव्य,दिव्य कार्यालय तो था लेकिन महिला मोर्चा का अपना स्वतंत्र आफिस नही था जिलाध्यक्ष एडवोकेट भाई रवि व्यास  और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष  रीना मेहता ने महिलाओं की स्वतंत्र पहचान और उनके सशक्तिकरण, व राजनीति में उचित भागीदारी जैसे बुनिवादी प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए नये जनसंपर्क कार्यालय को खोलने का फैसला किया, अब महिलाओं को इसी कार्यालय की छत के नीचे सारे प्रश्नों व समस्याओं का समाधान मिलेगा।भाइंदर पश्चिम की फिजा आज नारी शक्ति से ओतप्रोत थी वैसे तो कार्यक्रम शाम छह बजे का था लेकिन शाम चार बजे से ही यहां सर पर साफा बांधकर बड़े उत्साह के साथ महिलाओं के बड़े बड़े समूहों को जय भाजपा तय भाजपा,अबकी बार अस्सी पार के नारे लगाते देखा गया। इतनी महिलाओं की उपस्थिति देख कर यह कयास लगाया जा रहा है की रीना मेहता महिलाओं का दिल जीतने में कामयाब रही । In महिलाओं के इस संख्याबल को देखकर प्रदेश के नेता भी हैरान थे।पूर्व विरोधी पक्ष नेता विधानपरिषद  प्रवीण दरेकर जी ने अपने संबोधन में विश्वास जताया की यह कार्यालय महिलाओं के सारे प्रश्नों और समस्याओं का हल करेगा।इस कार्यक्रम में भाजपा के कद्दावर नेता  प्रवीण दरेकर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह प्रदेश सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे  वर्तमान आमदार श्रीमती गीता जैन, महापौर  श्रीमती ज्योत्सना हसनाले पुर्व विधायक  नरेंद्र मेहता मीरा-भाइंदर शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट  रवि व्यास,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीना मेहता के साथ जिला ,मंडल पदाधिकारी ,नगरसेवक नगरसेविकाऐं व बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी; हालत गंभीर  लाखों प्रशंसक  भगवान से ने की जल्दी ठीक होने की दुआ

Crime Suchna Alert

किरीट सोमैया का अश्लील वीडियो है असली, क्राइम ब्रांच की जांच में आया नया मोड़, लुज करेक्टर नेताऔ को पार्टी बाहर निकाल फेंकेंगी या बाकी नेताओं की तरह कुछ समय बीत जाने के बाद पार्टी में वापस लेगी !

Crime Suchna Alert

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि व्यास ने रचा इतिहास , पहली बार किसी जिला अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में पत्रकारों को ‘दा केरल स्टोरी’ दिखाने के लिए व्यवस्था की गई

Crime Suchna Alert