Crime Suchna Alert
Uncategorized दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र राजनीति राजस्थान

जब तक हर हर तिरंगा नही मुंह मे अनाज का दाना नही!12 लाख घरों में तिरंगा पहुंचायेगे रवि व्यास – सुनील अग्रवाल भाजपा जिला मिडिया सह संयोजक

भाजपा की जबाबदारी रवि व्यास का संकल्प

दो

मुंबई, भाईंदर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा पहुंचाने के अभियान को सफल बनाने के लिए मीरा-भाइंदर शहर जिला भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए केन्द्र व राज्य के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मंगलवार को शहर जिला युवा मोर्चा ने एक तिरंगा बाईक रैली निकाली और बाद में जिला आफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शहर के ज्यादा से लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आवाहन किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,भारतीय जनता पार्टी के लाखों-लाख कार्यकर्ता हर घर तिरंगा पहुचाने के अभियान में दिन रात लगे हुए है।मीरा-भाइंदर शहर जिला भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास के मार्गदर्शन में जिला पिछले पंद्रह दिनों से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है जिसमें कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की बैठक,नुक्कड नाटक, होर्डिंग, बैनर,व सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण के प्रयास किये जा रहे हैं। मंगलवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की कमान शहर भाजपा युवा मोर्चा के हाथों थी।युवा मोर्चा के आज के इस अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व महाराष्ट्र प्रभारी श्री गौरव गौतम प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विक्रांत पाटिल ने भाग लिया। युवा मोर्चा द्धारा विशाल बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया,रैली काशीमीरा स्थित शिवाजी महराज के पुतले को माल्यार्पण करके शुरू हुई और शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमते हुए जिला कार्यालय में खत्म हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय सचिव व युवा प्रदेश अध्यक्ष ने मीरा-भाइंदर भाजपा युवा कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हाल को संबोधित करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया।पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने बताया की 12 लाख आबादी तथा तीन लाख पचास हजार घरों तक हमारा तिरंगा पहुंचाने का संकल्प है अब तक शहर भाजपा की ओर से एक्कीस हजार घरों में ससम्मान तिरंगा अभियान को पूरा कर लिया गया है,जिलाध्यक्ष लेकिन अगले कुछ दिनों में हम हर घर तिंरगा अभियान को पूरा कर लेगें।युवा मोर्चा द्धारा आयोजित आज के पूरे कार्यक्रम में युवा मोर्चा राष्ट्रीय सचिव श्री गौरव गौतम, भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री,विक्रांत दादा पाटिल, जिलाध्यक्ष एडवोकेट भाई रवि व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हेमंत म्हात्रे,मीरा-भाइंदर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष भाई दारोगा पांडेय, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

*सुनील अग्रवाल*
सहसंयोजक
मिरा भाईन्दर शहर जिला मिडिया

Related posts

कोंकण ग्रेजुएशन में बीजेपी का परचम, निरंजन डावखरें की जीत की हैट्रिक

Crime Suchna Alert

मीरा भायन्दर मनपा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर!

Crime Suchna Alert

पत्रकारिता ही जनजागृति लाने का सही माध्यम : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Crime Suchna Alert